नवका साल के नामे चिट्ठी प्रिय नवका साल सादर प्रणाम का हो साल तू केतना जल्दी बीत गईला कुछ समझ में ना आइल लोग कहत रहलन की साल दर साल उमर बढ़त गईल लेकिन , हम त कहत बानी की उमर बढ़ल त ना घट गईल , बाकि प्रकृति क नियम ह की क्षतिपूर्ति जरुर करे ले उमर त घटल बाकि अनुभव बढ़ गईल | लोगन के चेहरा पढ़े क हुनर भी मिलल , कुछ लोग कहलन की तू बदल गईला हमके त न बुझाइल की हम बदल गइनी लेकीन ह , इ जरुर कहब की समय की बदलत नब्ज़ के हम ना नकार पवनी आ , दायित्व निभावे में हम एइसन अंझुरा गइनी की बदलाव समझे ही ना पवनी आ धीरे -धीरे बाल आ खाल के रंग भी बदले लागल | लेकिन ,समय अइसन मुट्ठी से सरकल की कुछ समझे ना आइल | लोग सबेरे से कहे शुरु कइलन की हैप्पी न्यू ईयर , अब हम उनके का बताईं की हैप्पी त लोग तब होखेला जब अपना साथ कुछ बढ़िया होखे ला , हम का बताई खाली भर , बरिस के पीछे क अंक बदले पर एतना हल्ला मचत बा - की का बताईं , इ खाली बाजार आ टीबी अउर व्हाट्स अप्प विश्व विद्यालय क फइलावल रायता ह , सरकार के भी फायदा बा -लोग कई अरब के त मदिरा पी जात बा...
किसान का धान आपदा नहीं विपदा में
किसान धान की फसल लगाया पूरी लागत के साथ, खाद, मजदूरी, दवा, निराई -गुड़ाई, सब बेहतर ढंग से की गई, ऊपर से इन्द्रदेव मेहरबान थे समय - समय पर जल आपूर्ति सही रखे जिससे सिंचाई की जरूरत कम पड़ी | धान की फसल बहुत बढ़िया उतर आयी |धान की बढ़वार बढिया हुयी,बालियां सुनहरी हो चली परन्तु प्रकृति जनित आपदा नहीं अपितु मानव जनित विपदा ने धान की फसल को रसातल को भेज दिया | गाँव को विकास के पर लगाने, मनरेगा की राशि खपाने की औपचारिकता ने अनियोजित चक रोड खूब बनाए, जिससे पूरा जोत व बसावट छोटे -छोटे अनचाहे सेक्टरों में बंट गया| नतीजा यह निकाला की बारिश का पानी जहाँ का तहाँ जमा रहा |क्योंकि उन लालची और गैर किसान ठीकेदार नीचों द्वारा चक रोड में जलनिकासी हेतु कोई व्यवस्था नहीं बनायी, पुलिया अथवा नाली नहीं बनवायी | बची कोर कसर नाले (बहा) के जाम रहने ने पूरा कर दिया जिसको विकास खण्ड तथा जिला पंचायत ने मई-जून के माह में साफ -सफाई के नाम पर धन आहरित कर बांट लिया था | अब पूरी फसल जलमग्न है, धान गिरा हुआ है अब सरकार को भी राहत है, पराली जलाने से भी निजात और धान के क्रय का भी दबाव नहीं |
अब उम्मीद है कि किसानों की आय दोगुनी होने में अब देर नहीं..... लगेगी..
कृपया अपनी राय कमेंट बॉक्स में प्रेषित करें तथा अधिकाधिक शेयर करें जिससे यह प्रकरण सरकार तक पहुँच सके......
इस को शेयर करें ताकि सरकार तक पहुँच सके
ReplyDeleteहां
ReplyDeleteहां
ReplyDelete