Skip to main content

डड़कटवा के विरासत

 डड़कटवा के विरासत जब सावन आवेला त रोपनी आ खेती जमक जाले , लोग भोरही फरसा (फावड़ा) लेके खेत के हजामत बनावे चल दे ला , ओहमें कुछ लोग स्वभाव से नीच आ हजामत में उच्च कोटि के होला ओहके डड़कटवा (खेत का मेड़ काट कर खेत बढाने की नाजायज चेष्टा रखने वाला व्यक्ति )के नाम  से जानल जाला .. डड़कटवा हर गांव में  लगभग हर घर में  पावल जाले , डड़कटवा किस्म के लोग कई पुहुत (पुश्त) तक एह कला के बिसरे ना देलन  , कारण इ होला की उनकर उत्थान -पतन ओही एक फीट जमीन में  फंसल  रहेला  , डड़कटवा लोग एह कला के सहेज (संरक्षित ) करे में सगरो जिनिगी खपा देलें आ आवे वाली अपनी अगली पीढ़ी के भी जाने अनजाने में सीखा देबेलें , डड़कटवा के  डाड़ (खेत का मेड़) काट के जेवन विजय के अनुभूति होखे ले , ठीक ओइसने जेइसन  पढ़ाकू लइका के केवनो परीक्षा के परिणाम आवे पर पास होइला पर खुशी होखे ले |       कुल मिला के जीवन भर डाड़ काट के ओह व्यक्ति की नीचता के संजीवनी  मिलेले आ ओकर आत्मा तृप्त हो जाले बाकी ओके भ्रम रहेला की खेत बढ़ गईल , काहे की ,एकगो कहाउत कहल जाले की...

मेरी फटी कमीज और स्कूल



 मेरी फटी कमीज़ और स्कूल

मुझे ठीक- ठीक याद है कि जब मैं पढ़ने जाने लगा तो गणवेश की बाध्यता थी | अनिवार्य था गणवेश और समय की पाबंदी प्राथमिकता में थी | हमारा स्कूल हमारे घर से कुल ढाई किलोमीटर दूरी पर था | हमारा स्कूल आना - जाना पैदल होता था, पर सूकून था हमारे साथ हम उम्र चार - पांच लड़के  और जाते थे हम सबसे छोटे थे  | छोटे होने का लाभ था सभी लोग मेरी प्रतीक्षा करते और दुलारते भी और नुकसान ये था कि सभी लोगों का कहना मानना होता था | रास्ता   लघु चुना गया था गाँव के खेत से तिरछे पगडंडियों और खेत के मेड़ो से होते हुए लगभग पैतालीस मिनट में स्कूल पहुँच जाते थे हम लोग | शुरू- शुरू में रोना आता था  लेकिन धीरे - धीरे सब सामान्य हो गया  | परन्तु जिस दिन किसी कारणवश  अकेले आना - जाना होता तो लम्बा वाला रास्ता पकड़ कर आना होता जो घूम कर सड़क - सड़क गाँव पहुंचता | कारण यह था कि खेत वाला रास्ता निर्जन था और उसमें एक डरावना नाला जिसके दोनों किनारों पर सरपत का झुरमुट लगा था | वह ज्यादा डरावना इसलिए भी हो जाता क्योंकि उससे जुड़ी डरावनी दास्ताँ हमने दंतकथाओं में सुन रखी थी |

गणवेश (ड्रेस) फटा कैसे

एक बार गणवेश (ड्रेस)  बन जाने के बाद लम्बा चलाना था | परन्तु माँ ने जो अपने हाथों से बेहतरीन सजावट के साथ प्लास्टिक की बोरी(खेत में यूरिया डालने से खाली हुई बोरी का) से जो पीट्ठू बस्ता (पीठ वाला )वह पीठ पर रखने और विद्या के बोझ तले मेरी कमीज़  पीठ और बस्ते के बीच में लगभग पैंतालीस मिनट रगड़ खाती और पिसती रहती, चाहे जाड़ा ,गर्मी या बरसात हो| कमीज़ की अधिक दुर्गति गर्मी और बरसात के मौसम में ही होती अंततः कमीज़ एक दिन फट गई | कमीज़ फट जाने की जानकारी किसी सहपाठी ने ही दी थी, थोड़े से उपहास के साथ,  परन्तु उसने हमारी भलाई ही कि थी | मैं उस दिन पीठ दिवार के तरफ किए रहा और भोजनावकाश में खेलने भी नहीं गया | बार - बार दोस्तों के कहने पर मैंने मना कर दिया यह कह कर की तवीयत कुछ ठीक नहीं है आज मन नहीं कर रहा है जाओ तुम लोग खेलो | मैं छुट्टी होने की प्रतीक्षा करता रहा, छुट्टी होते ही मैं अपना पीट्ठू बस्ता पीठ पर लादा और पहले से आराम अनुभव कर रहा था क्योंकि अब वह कमीज़ का फटा भाग बैग के नीचे था | घर पहुंचते ही मां से कमीज़ की बात कहते हुए रोने लगा  क्योंकि बाबूजी से तो कह नही सकता था  | कोई भी बात बाबूजी से कहने के लिए माँ का सहारा लेना होता था और रोना तो रामबाण था  | माँ ने बिना देर किए कहा कि मैं इस कमीज़ को तुरंत दुरुस्त कर देती हूँ चुप हो जाओ यह कहते हुए माँ ने मेरा सिर अपने हाथों में पकड़ कर अपने आंचल से आंसू पोंछते हुए कहा | पर मैंने कहा नहीं मुझे बाबूजी से  नयी कमीज़ खरीदने के लिए कहो, इस बात पर समझाते हुए माँ ने कहा हां जरूर परन्तु बाबूजी के पास पैसे नहीं हैं | गेंहू बिका है व्यापारी से जैसे ही पैसे मिलेंगे तुम्हारे लिए एक अच्छी सी कमीज़ खरीदने को कहूंगी | मैं छोटा तो था परन्तु यह बात समझ गया | माँ के हाथों से बनाई कमीज़ पहन कर स्कूल जाता | कुछ दिनों बाद व्यापारी से पैसा मिला और बाबूजी ने हमारे लिए नया ड्रेस बनवा दिया | 

जब भी कोई अवसर होता तो नये कपड़े के रूप में मैं ड्रेस ही बनवाता | ताकि  फिर फटी कमीज़ न पहनना पड़े | 

वही फटी कमीज़ आज भी मेरे सपने में आती है |

Comments

  1. स्कूल में ड्रेस का भी अपना महत्व है परन्तु ऐसे में तो तोहमत हो ही जाती है

    ReplyDelete
  2. बहुत ही मार्मिक चित्रण , कमीज़ फटी लेकिन स्वाभिमान नहीं फटा |कमोबेश स्थित सबकी यही रही है | आप ने मार्मिक चित्रण किया आभार

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

इसे साहस कहूँ या बद्तमीजी

इसे साहस कहूँ या     उस समय हम लोग विज्ञान स्नातक (B.sc.) के प्रथम वर्ष में थे, बड़ा उत्साह था ! लगता था कि हम भी अब बड़े हो गए हैं ! हमारा महाविद्यालय जिला मुख्यालय पर था और जिला मुख्यालय हमारे घर से 45 किलोमीटर दूर!  जिन्दगी में दूसरी बार ट्रेन से सफर करने का अवसर मिला था और स्वतंत्र रूप से पहली बार  | पढने में मजा इस बात का था कि हम विज्ञान वर्ग के विद्यार्थी थे, तुलना में कला वर्ग के विद्यार्थियों से श्रेष्ठ माने जाते थे, इस बात का हमें गर्व रहता था! शेष हमारे सभी मित्र कला वर्ग के थे ,हम उन सब में श्रेष्ठ माने जाते थे परन्तु हमारी दिनचर्या और हरकतें उन से जुदा न थीं! ट्रेन में सफर का सपना भी पूरा हो रहा था, इस बात का खुमार तो कई दिनों तक चढ़ा रहा! उसमें सबसे बुरी बात परन्तु उन दिनों गर्व की बात थी बिना टिकट सफर करना   | रोज का काम था सुबह नौ बजे घर से निकलना तीन किलोमीटर दूर अवस्थित रेलवे स्टेशन से 09.25 की ट्रेन पौने दस बजे तक पकड़ना और लगभग 10.45 बजे तक जिला मुख्यालय रेलवे स्टेशन पहुँच जाना पुनः वहाँ से पैदल चार किलोमीटर महाविद्यालय पहुंचना! मतल...

उ कहाँ गइल

!!उ कहाँ गइल!!  रारा रैया कहाँ गइल,  हउ देशी गैया कहाँ गइल,  चकवा - चकइया कहाँ गइल,         ओका - बोका कहाँ गइल,        उ तीन तड़ोका कहाँ गइल चिक्का  , खोखो कहाँ गइल,   हउ गुल्ली डण्डा कहाँ गइल,  उ नरकट- कण्डा कहाँ गइल,           गुच्ची- गच्चा कहाँ गइल,           छुपा - छुपाई कहाँ गइल,   मइया- माई  कहाँ गइल,  धुधुका , गुल्लक कहाँ गइल,  मिलल, भेंटाइल  कहाँ गइल,       कान्ह - भेड़इया कहाँ गइल,       ओल्हापाती कहाँ गइल,  घुघुआ माना कहाँ  गइल,  उ चंदा मामा कहाँ  गइल,      पटरी क चुमउवल कहाँ गइल,      दुधिया क बोलउल कहाँ गइल,   गदहा चढ़वइया कहाँ गइल,   उ घोड़ कुदइया कहाँ गइल!!                  Copy@viranjy

काशी से स्वर्ग द्वार बनवासी भाग ३

                     का शी से स्वर्ग द्वार बनवासी तक भाग ३ अब हम लोग वहाँ की आबोहवा को अच्छी तरह समझने लगे थे नगरनार जंगल को विस्थापित कर स्वयं को पुष्पित - पल्लवित कर रहा था बड़ी - बड़ी चिमनियां साहब लोग के बंगले और आवास तथा उसमें सुसज्जित क्यारियों को बहुत सलीके से सजाया गया था परन्तु जो अप्रतीम छटा बिन बोइ ,बिन सज्जित जंगली झाड़ियों में दिखाई दे रही थी वो कहीं नहीं थी| साल और सागौन के बहुवर्षीय युवा, किशोर व बच्चे वृक्ष एक कतार में खड़े थे मानो अनुशासित हो सलामी की प्रतीक्षा में हों... इमली, पलाश, जंगली बेर , झरबेरी और भी बहुत अपरिचित वनस्पतियाँ स्वतंत्र, स्वच्छन्द मुदित - मुद्रा में खड़ी झूम रहीं थी | हमने उनका दरश - परश करते हुए अगली सुबह की यात्रा का प्रस्ताव मेजबान महोदय के सामने रखा | मेजबान महोदय ने प्रत्युत्तर में तपाक से एक सुना - सुना सा परन्तु अपरिचित नाम सुझाया मानो मुंह में लिए बैठे हों.. " गुप्तेश्वर धाम " | नाम से तो ईश्वर का घर जैसा नाम लगा हम लोगों ने पूछा कुल दूरी कितनी होगी हम लोगों के ठहराव स्थल से तो ...