Skip to main content

शिक्षकों स्थिति और मुर्गे की कहानी

 शिक्षक और परिवर्तन की मिशाल  शिक्षक को परिवर्तन के लिए जाना जाता है। समाज में महत्वपूर्ण परिवर्तन तथा सुधारों के प्रतीक हैं,  शिक्षक |  अब उन शिक्षकों को एक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करनी है , जिनकी सेवा 6 अथवा 8 वर्ष है , हां उन्हें पास करना भी चाहिए क्योंकि वे राष्ट्र निर्माण की नर्सरी तैयार कर रहे हैं।  परन्तु क्या ऐसी परीक्षा जिसमें पिता और पुत्र एक साथ बैठ कर परीक्षा दें |  उसके लिए अतिरिक्त समय , तैयारी और  पुनः समायोजित तैयारी की जरुरत होगी |         सरकारी शिक्षकों का दायित्व  एक सरकारी शिक्षक को  , बाल गणना , जनगणना , मकान गणना , बाढ़ नियंत्रण,  बी एलओ,  सफाई , एमडीएमए ,चुनाव  और भी बहुत कुछ तब जा कर मूल दायित्व बच्चों को गढ़ कर नागरिक बनाना | मुर्गे की कहानी और शिक्षक  जो समस्याएं आती हैं उनकी पटकथा और पृष्ठभूमि होती है। अनायास एक दिन में समस्याएं नहीं आ जाती. .. एक लोक कथा याद आ गई. . एक शानदार मुर्गा था कलंगीदार मस्तक , चमकीले पंख , चमकदार आंखे , मांसल  पैर और वजनदार शरीर  अर्...

बनारस को जानना है तो बनारस की होली जानें

 बनारसी होली 




बनारस को भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का वैभव प्राप्त  है | होना भी चाहिए  धर्म और संस्कृति का जितना  पांडित्य यहां  है उतना अन्यत्र नहीं  | सम्पूर्ण देश  में कहीं कोई सनातनी अनुष्ठान अथवा संस्कार या कर्मकांड कराने हो तो बनारस का महत्त्व बढ़ जाता है |


सात वार और नौ त्यौहारी नगरी 



एक प्रचलित कहावत है - काशी का अद्भुत  व्यवहार, सात वार नौ त्यौहार |
अर्थात सप्ताह में  अगर सात दिन  हैं  तो उसमें से  नौ त्यौहार, अनुष्ठान और  व्रत में  ही बीत जाएंगे  | 
उसमें भी अगर आप कुछ दिन कासी प्रवास कर लें और  आपकी अर्धांगिनी कुछ अधिक धर्मपरायण हों तो  यकिन मानिए इन त्यौहारों में  खर्चते - खर्चते स्वयं खर्च हो जाने अर्थात  करोड़पति की भी लुटिया डूबने की नौबत आ जाती है |
परन्तु  काशी वासियों को इस बात पर गर्व रहता है कि बनारस के अलावा  भारत के किसी भी कोने में  इतने प्रेम और  सौहार्द से इतने अधिक त्यौहार नहीं मनाए जाते |

भले ही उनका रूप  साधारण  हो उसमें  टीम - टाम न होने
  वैभव न दिखे ,लेकिन त्यौहार तो श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है उसमें  वैभव दर्शन दिखावा मात्र है |

   किसी अमीर के घर  शालिग्राम स्वर्ण आसन पर
 विराजते हैं  तो गरीब के घर पवित्र बेलपत्र पर विराज कर
 शुद्ध गंगाजल से स्नान करते हैं  |

अमीर के घर प्रभु किराए के पंडित द्वारा पूजित होते हैं 
तो गरीब के घर  वाचन अशुद्घ मंत्र द्वारा  निश्च्छल श्रद्धा
 से पूजे जाते हैं |
इन दोनों रूपों का दर्शन काशी के मेलों ,मंदिरों और   आयोजनों में  देखने को मिलते हैं  | 
आइए रंग ,गुलाल और  प्यार में भींगने के सराबोर त्यौहार होली के बारे में  काशी की सुनें |

      होली मसाने की -



आप लोगों ने बरसाने की प्रसिद्ध होली के बारे में  सुन रखा होगा , देश के विभिन्न हिस्सों  विभिन्न तरह की होली के बारे में भी आप सुना देखा होगा परन्तु बनारस की होली अद्भुत और अनोखी है |
होली के दिन मीरघाट पर धर्मयुद्ध के लिए बनारसी गुरु 
 लोग दो - दो हाथ करते दिखेंगे |यहां घायल होने पर न
 थाने में  रपट लिखाई जाती है और न ही कोई  सजा
 और  शिकायत |बहादुरी के साथ लड़ने वाले की गिनती
 पहलवानों में की जाती है और  पटखनी खाकर घायल
 गिरा व्यक्ति मारने वाले की लाठी की दाद कराहते हुए
  देता रहता है। बनारसी होली की यह विशेषता विश्व मे
  बेजोड़  है |

काशी की परम्परा में अहीर


एक दूसरे को रंग गुलाल मलते लोग मिलेंगे और बरबस
 प्रेम से लिपटते भी |

भंग का रंग तो शिवरात्रि की शिव बरात से ही चढ़ा  रहेगा 
 |
बनारस के घाटों विशेष रूप  से मणिकर्णिका और  हरिश्चंद्र घाटों पर चिताओं की भस्म (राख) से होली खेली जाती है  |
मान्यता  है कि रंगभरी  एकादशी के  दिन मता गौरा की विदाई हुई थी और  भूत-भावन भगवान शिव माता गौरा को काशी लेकर आए थे |
 इसीलिए भक्तगण रंगभरी एकादशी के दूसरे दिन  घाट पर गुलाल और  अबीर के साथ  चिताओं की भस्म लेकर होली खेलते है और  नृत्य भी करते हैं  |
मान्यता ये भी है कि भगवान शिव  दिगम्बर रूप में  इस दिन  भक्तों के साथ  होली खेलते हैं  |
यही त्यौहारी विशेषताएं बनारसी होली को अनूठा और  अजूबा बनाती हैं  |

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

इसे साहस कहूँ या बद्तमीजी

इसे साहस कहूँ या     उस समय हम लोग विज्ञान स्नातक (B.sc.) के प्रथम वर्ष में थे, बड़ा उत्साह था ! लगता था कि हम भी अब बड़े हो गए हैं ! हमारा महाविद्यालय जिला मुख्यालय पर था और जिला मुख्यालय हमारे घर से 45 किलोमीटर दूर!  जिन्दगी में दूसरी बार ट्रेन से सफर करने का अवसर मिला था और स्वतंत्र रूप से पहली बार  | पढने में मजा इस बात का था कि हम विज्ञान वर्ग के विद्यार्थी थे, तुलना में कला वर्ग के विद्यार्थियों से श्रेष्ठ माने जाते थे, इस बात का हमें गर्व रहता था! शेष हमारे सभी मित्र कला वर्ग के थे ,हम उन सब में श्रेष्ठ माने जाते थे परन्तु हमारी दिनचर्या और हरकतें उन से जुदा न थीं! ट्रेन में सफर का सपना भी पूरा हो रहा था, इस बात का खुमार तो कई दिनों तक चढ़ा रहा! उसमें सबसे बुरी बात परन्तु उन दिनों गर्व की बात थी बिना टिकट सफर करना   | रोज का काम था सुबह नौ बजे घर से निकलना तीन किलोमीटर दूर अवस्थित रेलवे स्टेशन से 09.25 की ट्रेन पौने दस बजे तक पकड़ना और लगभग 10.45 बजे तक जिला मुख्यालय रेलवे स्टेशन पहुँच जाना पुनः वहाँ से पैदल चार किलोमीटर महाविद्यालय पहुंचना! मतल...

उ कहाँ गइल

!!उ कहाँ गइल!!  रारा रैया कहाँ गइल,  हउ देशी गैया कहाँ गइल,  चकवा - चकइया कहाँ गइल,         ओका - बोका कहाँ गइल,        उ तीन तड़ोका कहाँ गइल चिक्का  , खोखो कहाँ गइल,   हउ गुल्ली डण्डा कहाँ गइल,  उ नरकट- कण्डा कहाँ गइल,           गुच्ची- गच्चा कहाँ गइल,           छुपा - छुपाई कहाँ गइल,   मइया- माई  कहाँ गइल,  धुधुका , गुल्लक कहाँ गइल,  मिलल, भेंटाइल  कहाँ गइल,       कान्ह - भेड़इया कहाँ गइल,       ओल्हापाती कहाँ गइल,  घुघुआ माना कहाँ  गइल,  उ चंदा मामा कहाँ  गइल,      पटरी क चुमउवल कहाँ गइल,      दुधिया क बोलउल कहाँ गइल,   गदहा चढ़वइया कहाँ गइल,   उ घोड़ कुदइया कहाँ गइल!!                  Copy@viranjy

अभिनन्दन पत्र

 अभिनन्दन पत्र     किसी अधिकारी कर्मचारी के स्थानान्तरण /सेवानिवृत्ति  पर एक उपलब्थि पत्र के रुप स्मृति चिन्ह के रुप में  एक आख्यान..       प्रयोजन -  एक शिक्षक विरंजय सिंह यादव ने  विकास खण्ड के समस्त शिक्षकों की तरफ से अपने महबूब (प्रिय ) विद्वान खण्ड शिक्षा अधिकारी डा० अरूण कुमार सिंह  के स्थानान्तरण पर यह पत्र लिखा है | अभिनन्दन पत्र की विशेषता -         अपने अनुशासनिक खण्ड शिक्षा अधिकारी के जनपद मीरजापुर विकास खंड-जमालपुर  , से कौशाम्बी जनपद स्थानान्तरण पर लिखे अभिनन्दन पत्र में  ,अपने विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री प्रभाकर सिंह के आग्रह पर अभिनन्दन पत्र की पंक्तियां  प्र भा क र अक्षर से शुरु होती है ं-- सम्पूर्ण पत्र -     श्रीमान्  डा० अरुण कुमार सिंह   *खण्ड शिक्षा अधिकारी, जमालपुर ,मीरजापुर* सेवारम्भ तिथि 7 जून 2021  प्रथम पदस्थापन- सौभाग्यशाली  ब्लॉक संसाधन केंद्र, जमालपुर मीरजापुर | स्थानान्तरण आदेश- 18 फरवरी  2024    प्रगति प्रेमी ,...