Skip to main content

डा० भीमराव अंबेडकर और वर्तमान

 बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर और वर्तमान भारतीय समाज  बाबा साहब  समाज में सामाजिक न्याय, समानता और मानवाधिकारों के सबसे बड़े पुरोधा माने जाते हैं। उनका जीवन संघर्ष व दलितों के अधिकारों के लिए समर्पण और भारतीय संविधान में उनके योगदान ने उन्हें सामाजिक क्रांति का सिम्बल बना दिया है। वर्तमान भारतीय राजनीति में उनका नाम अक्सर उद्धृत किया जाता है, परन्तु क्या आज की राजनीति उनके विचारों के अनुरूप चल रही है? क्या जातिवाद अब भी भारतीय समाज की जड़ में है? आइए इस पर एक स्वस्थ विमर्श करें. .. 1. बाबा साहब अम्बेडकर के विचार और उनका महत्त्व जाति व्यवस्था पर उनका दृष्टिकोण 'एनिहिलेशन ऑफ कास्ट' का विश्लेषण भारतीय संविधान में सामाजिक समानता का समावेश आरक्षण नीति की अवधारणा 2. वर्तमान भारतीय राजनीति में अम्बेडकर के विचारों की प्रासंगिकता राजनीतिक दलों द्वारा अम्बेडकर का प्रतीकात्मक प्रयोग सामाजिक न्याय बनाम चुनावी राजनीति आरक्षण की राजनीति और उसका दुरुपयोग दलित नेतृत्व का उदय और उसकी सीमाएँ 3. जातिवाद: आज भी जीवित और प्रबल आधुनिक भारत में जातिवाद के नए रूप शिक्षा, नौकरियों और न्याय व्यवस्था ...

बनारस घूमने जा रहे हैं तो इन पांच बातों का ध्यान रखें


 बनारस घूमने आते समय इन बातों का रखें ध्यान

बनारस में हर समय हजारों लोग बनारस Banaras घूमने आते रहते हैं और अध्यात्म तथा   ज्ञान से अभिभूत होकर लौटते हैं | परन्तु आप बिना योजना और  बिना पूर्व तैयारी के काशी  kashiआ रहे हैं  तो अधिक सम्भावना  ठगे जाने  की और  अधूरे पर्यटन के शिकार हो सकते हैं | तो इन बातों को ध्यान रखें | 

  स्थान विभ्रम से सावधान -

                बनारस को काशी वाराणसीvaransi नामों से भी जाना जाता है| नाम  में कोई भ्रम नहीं है| परन्तु आप रेलवे स्टेशन के लिए बनारस जाना चाहें तो पूर्व के मण्डुआडीह पहुँच जाएंगे , वाराणसी जंक्शन, वाराणसी सिटी और काशी रेलवे स्टेशन भी है|  

 बस यात्रा का अवसान काशी  के चौधरी चरण सिंह बस अड्डे पर होगा | 

एक हवाई अड्डा लालबहादुर शास्त्री अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बाबतपुर (Lalbahadur shashtri International airport varanasi )शहर से 20 किमी दूर है |

सबसे व्यस्ततम रेलवे स्टेशन मुगलसराय(Mughalsarai) अब दीनदयाल उपाध्याय नगर 15 किलोमीटर की दूरी पर है | परन्तु वहाँ के लिए एक कहावत प्रसिद्ध है "सौ चाई न एक मुगलसराई " 



कब आएं बनारस -

                 बनारस आने से पूर्व यह जान लें की सितम्बर से मार्च तक का समय बनारस पर्यटन हेतु अनुकूल होगा | क्योंकि मार्च के बाद बनारस में ही नहीं सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में प्रचण्ड गर्मी पड़ती है तथा  उसके बाद बरसात के मौसम में बनारस आना बहुत ही मुश्किल से दो- दो हाथ करना होगा क्यों कि बनारस गलियों का शहर कहा जाता है और गलियों में पानी चढ़ जाता है | इसलिए अनुकूल समय में ही बनारस आएं |


खानपान - 

   बनारस आने पर लस्सी, मिठाई, ठण्डई  के अलावा उत्तर भारतीय  लजीज खानपान से आप तृप्त हो जाएंगे  परन्तु सही जगह से ही खाने और नाश्ते का लुत्फ़ उठाइएगा  , कम दिन रुकना हो  तो स्ट्रीट फूड का आनंद उठाइएगा  | बनारसी पान (Bnarasi pan)भी जरुर खाएं |  और हाँ सतर्क रहिये कोई भोले बाबा के प्रसाद के रूप में भांग व गांजा न दे   | ठण्डई वाला स्पेशल ठण्डई कहे तो समझिये भांग वाला है, साधारण या सादा, बादाम- पिस्ता  वगैरह अन्य ठण्डई लीजिए | बाकी आप की इच्छा... 



ठहरने की व्यवस्था 

    बनारस घूमने आ रहे हैं तो ठहरने हेतु बहुत से पेईंगेस्ट हाऊस, धर्मशाला और होटल हैं जो आनलाईन तथा आफलाईन उपलब्ध हैं जिनकी उपलब्धता पहले से ही सुनिश्चित कर लें  अन्यथा परेशानी हो सकती है |


घूमने और खरीदने में -

        वाराणसी में यदि आप मंदिरों में दर्शन करना चाहते हैं तो एक दिन में सभी मंदिरों का दर्शन करना सम्भव नहीं है कम से कम पांच से अधिक दिनों का समय जरूर रखें | घूमने के लिए शेयर आटो का प्रयोग कर सकते हैं, ओला इत्यादि सेवाएं भी उपलब्ध हैं परन्तु  बार्गेनिंग और ठगी से बचिए, कोई भी वस्तु खरीदते समय और किराया तय करते समय आटो वाले व दुकानदारों पर विश्वास न करें स्थानीय लोगों से सहयोग लें |



            फिर गंगा घाट (Assighat)से लेकर सभी मंदिर भारत माता मंदिर(Bharat mata tempal) बाबा विश्वनाथ,(Kashi viswanath) संकटमोचन, (Sankatmochan)दुर्गा कुण्ड (Durgakund),बाबा कालभैरव(Kalbhairav), बौध तीर्थ सारनाथ(sarnath) इत्यादि जरूर घूमें -

     पर ध्यान रहे-- 

रांड़ - सांड, सीढ़ी, सन्यासी |
इनसे बचे से, सेवे  काशी ||

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

इसे साहस कहूँ या बद्तमीजी

इसे साहस कहूँ या     उस समय हम लोग विज्ञान स्नातक (B.sc.) के प्रथम वर्ष में थे, बड़ा उत्साह था ! लगता था कि हम भी अब बड़े हो गए हैं ! हमारा महाविद्यालय जिला मुख्यालय पर था और जिला मुख्यालय हमारे घर से 45 किलोमीटर दूर!  जिन्दगी में दूसरी बार ट्रेन से सफर करने का अवसर मिला था और स्वतंत्र रूप से पहली बार  | पढने में मजा इस बात का था कि हम विज्ञान वर्ग के विद्यार्थी थे, तुलना में कला वर्ग के विद्यार्थियों से श्रेष्ठ माने जाते थे, इस बात का हमें गर्व रहता था! शेष हमारे सभी मित्र कला वर्ग के थे ,हम उन सब में श्रेष्ठ माने जाते थे परन्तु हमारी दिनचर्या और हरकतें उन से जुदा न थीं! ट्रेन में सफर का सपना भी पूरा हो रहा था, इस बात का खुमार तो कई दिनों तक चढ़ा रहा! उसमें सबसे बुरी बात परन्तु उन दिनों गर्व की बात थी बिना टिकट सफर करना   | रोज का काम था सुबह नौ बजे घर से निकलना तीन किलोमीटर दूर अवस्थित रेलवे स्टेशन से 09.25 की ट्रेन पौने दस बजे तक पकड़ना और लगभग 10.45 बजे तक जिला मुख्यालय रेलवे स्टेशन पहुँच जाना पुनः वहाँ से पैदल चार किलोमीटर महाविद्यालय पहुंचना! मतल...

उ कहाँ गइल

!!उ कहाँ गइल!!  रारा रैया कहाँ गइल,  हउ देशी गैया कहाँ गइल,  चकवा - चकइया कहाँ गइल,         ओका - बोका कहाँ गइल,        उ तीन तड़ोका कहाँ गइल चिक्का  , खोखो कहाँ गइल,   हउ गुल्ली डण्डा कहाँ गइल,  उ नरकट- कण्डा कहाँ गइल,           गुच्ची- गच्चा कहाँ गइल,           छुपा - छुपाई कहाँ गइल,   मइया- माई  कहाँ गइल,  धुधुका , गुल्लक कहाँ गइल,  मिलल, भेंटाइल  कहाँ गइल,       कान्ह - भेड़इया कहाँ गइल,       ओल्हापाती कहाँ गइल,  घुघुआ माना कहाँ  गइल,  उ चंदा मामा कहाँ  गइल,      पटरी क चुमउवल कहाँ गइल,      दुधिया क बोलउल कहाँ गइल,   गदहा चढ़वइया कहाँ गइल,   उ घोड़ कुदइया कहाँ गइल!!                  Copy@viranjy

काशी से स्वर्ग द्वार बनवासी भाग ३

                     का शी से स्वर्ग द्वार बनवासी तक भाग ३ अब हम लोग वहाँ की आबोहवा को अच्छी तरह समझने लगे थे नगरनार जंगल को विस्थापित कर स्वयं को पुष्पित - पल्लवित कर रहा था बड़ी - बड़ी चिमनियां साहब लोग के बंगले और आवास तथा उसमें सुसज्जित क्यारियों को बहुत सलीके से सजाया गया था परन्तु जो अप्रतीम छटा बिन बोइ ,बिन सज्जित जंगली झाड़ियों में दिखाई दे रही थी वो कहीं नहीं थी| साल और सागौन के बहुवर्षीय युवा, किशोर व बच्चे वृक्ष एक कतार में खड़े थे मानो अनुशासित हो सलामी की प्रतीक्षा में हों... इमली, पलाश, जंगली बेर , झरबेरी और भी बहुत अपरिचित वनस्पतियाँ स्वतंत्र, स्वच्छन्द मुदित - मुद्रा में खड़ी झूम रहीं थी | हमने उनका दरश - परश करते हुए अगली सुबह की यात्रा का प्रस्ताव मेजबान महोदय के सामने रखा | मेजबान महोदय ने प्रत्युत्तर में तपाक से एक सुना - सुना सा परन्तु अपरिचित नाम सुझाया मानो मुंह में लिए बैठे हों.. " गुप्तेश्वर धाम " | नाम से तो ईश्वर का घर जैसा नाम लगा हम लोगों ने पूछा कुल दूरी कितनी होगी हम लोगों के ठहराव स्थल से तो ...