Skip to main content

स्कूलों का मर्जर वंचितों से शिक्षा की आखिरी उम्मीद छिनने की कवायद

   स्कूल"  स्कूलों  का मर्जर : वंचितों से छीनी जा रही है शिक्षा की आखिरी उम्मीद — एक सामाजिक, शैक्षिक और नैतिक समीक्षा  "शिक्षा एक शस्त्र है जिससे आप दुनिया को बदल सकते हैं" — नेल्सन मंडेला। लेकिन क्या हो जब वह शस्त्र वंचितों के हाथ से छीन लिया जाए? उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्राथमिक विद्यालयों के मर्जर (विलय) की नीति न केवल शिक्षा का ढांचा बदल रही है, बल्कि उन बच्चों की उम्मीदों को भी कुचल रही है जिनके पास स्कूल ही एकमात्र रोशनी की किरण था। 1. मर्जर की वजहें – प्रशासनिक या जनविरोधी? amazon क्लिक करे और खरीदें सरकार यह कहती है कि बच्चों की कम संख्या वाले विद्यालयों का विलय करना व्यावसायिक और प्रशासनिक दृष्टि से उचित है। पर यह सवाल अनुत्तरित है कि – क्या विद्यालय में छात्र कम इसलिए हैं क्योंकि बच्चों की संख्या कम है, या इसलिए क्योंकि व्यवस्थाएं और भरोसा दोनों टूट चुके हैं? शिक्षक अनुपात, अधूरी भर्तियाँ, स्कूलों की बदहाली और गैर-शैक्षणिक कार्यों में शिक्षकों की नियुक्ति — क्या यह स्वयं सरकार की नीति की विफलता नहीं है? 2. गांवों के बच्चों के लिए स्कूल ...

काशी से स्वर्ग द्वार बनवासी तक भाग १

काशी से स्वर्ग द्वार -बनवासी तक


भारत भ्रमण के सनक में हमारा रुख इस बार धान के कटोरा छत्तीसगढ़ के तरफ था। संक्षिप्त अवकाश ,भ्रमण का उन्मुक्त आकाश ,पर कोई निश्चित योजना न थी। हम सहज -सहगामी मित्र का साथ पाकर अत्यंत उन्मुक्त और बेपरवाह थे। बेपरवाह इसलिए की वे काफी संजीदा और सजग व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति हैं। हमलोग बाबा विश्वनाथ और बाबा काल भैरव को दण्डवत कर अपने काशी प्रवास को छोड़ भारतीय रेल के यथार्थ से रुबरु होते अगले दिन अपराह्न पांच बजे भिलाई पहुंचे। वहां अल्पाहार और अल्प विश्राम के उपरांत एक और यायावर को साथ लेकर रायल सवारी बुलेट से हमलोग जंगल सफारी हेतु सायं आठ बजे निकले। दिसम्बर का महीना काशी में भीषण ठंड परन्तु उस क्षेत्र में बसंती बयार सी गुदगुदी ,रात का समय, सड़कों पर आते-जाते बड़े वाहन,मन में जिज्ञासा और कौतूहल चरम पर था। जिला दुर्ग से होते हुए हमलोग *धम तरी* पहुंचे तब तक सड़कें ट्रकों के हवाले हो चुकी थीं। राष्ट्रीय राजमार्ग तीस के किनारे की दुकानें बियाबान हो रही थीं, सुनाई देता बुलेट की इंजिन की दम-दम-दम आवाज और अंधेरे का संगीत, हवा का अल्हड़ राग। सवारी अंधेरे को चीरती *चारामा* पहुंच चुकी थी अब दरकार थी एक अदद चाय के चुस्की की पर कोई चायखाना खुला न था ,हम लोग आगे बढ़ *कांकेर* पहुंचे ।तलब थी चाय की निगाहें मार्ग के दोनों तरफ सिंहावलोकन में व्यस्त थीं तभी कुछ दूरी पर बसों का ठहराव और चहल- पहल दिखाई दी हमने सवारी धीरे करने का संकेत तत्तकालीन चालक को किया वाहन रुका स्थान था *माकरी ढ़ाबा* ,जाग रहा था -अभी लोग छक रहे थे। हम लोगों ने सबसे पहले सबको देख , घड़ी की तरफ मुखातिब हुए , घड़ी के घण्टा वाली सुई अपनी गम्भीरता से भरी उमंग में रात्रि के बारह को छूने को बेताब थी (पौने बारह बजे) ,मानो वह नया होने के लिए अधीर हुए जा रही थी।यह देखने के बाद हम लोगों ने जानना चाहा कि यहां का लजीज व्यंजन क्या है? उत्तर मिला सब लजीज ही है पर यहां के खीर की बात ही कुछ और है! अब हम लोग अपने ठहराव हेतू से बहक गये और कहे.... तब लाओ खीर। हम लोगों ने खीर का स्वाद चखा वाहऽ वाकई लजीज थी ,मन तो किया और लिया जाए पर पेट भर गया था और समय भी मध्य रात्रि। कुछ देर रुकने के बाद विशिष्ट चाय पी कर और चालक बदल फिर हम लोग निकल लिए, वाहन चालन में पारंगत होने के कारण हम लोग बारी-बारी से वाहन चालक बन जा रहे थे।आगे बढ़ने पर जोखिम भरा मार्ग *केशकाल की सर्पिली पहाड़ी* की चढ़ाई वाहन मानो चिंहाड़ते-दहाड़ते परन्तु गजगामिनी चाल से चढ़े जा रहे थे।आगे *केशकाल* गांव था फिर जंगल *नक्सल प्रभावित क्षेत्र* सून-सान रास्ता सन्नाटे को भंग करती सवारी के इन्जिन की लय पर अब हम *कोण्डागांव* पहुंच चुके थे। अरे- हम ये तो बताना भूल ही गए की हम लोगों का अगला पड़ाव जगदल पुर था।
अब उत्सुकता बढ़ी सर्वज्ञ गूगल बाबा से पूछने पर पता चला हम लोग *बस्तर* में हैं। गूगल बाबा से पूछना मजबूरी थी क्योंकि उन पर विश्वास था और कोई मानव बाहर मिलने की सम्भावना न थीं और सम्मेलन में जोखिम भी था। अब हम लोग बिना ठहराव *जगदल पुर* *नगर नार* में *एन०एम०डी०सी०* के *अतिथि गृह* सकुशल पहुंच चुके थे,प्रहरी मुख्य द्वार खोला और हम लोग विश्राम कक्ष पहुंचे जहां मेजबान महोदय ने तत्तक्षण सुविधाओं से अवगत कराया और हम सब विश्राम के अधीन............ शेष भाग की रोमांचक यात्रा ....... *तीरथगढ़* *चित्र कूट धाम* *गुप्तेश्वर महादेव* *माचकोट* *देवड़ा*

Comments

  1. भारत को सांस्कृतिक विवधताओ का देश कहा जाता है यहां हर एक स्थान की अपनी एक सांस्कृतिक विशेषता है । जहां पूरब में पूर्वोत्तर के राज्य अपनी सांस्कृतिक विवधताओ के लिए जाने जाते हैं तो उतर के राज्यों में छत्तीसगढ़ और झारखंड । आर्थिक रूप से भले ही इन्हें बिमारु राज्यों की स्रेणी में रखा गया है लेकिन संस्कृतियों में आज भी इनहै अमीर की स्रेणी में गिना जाता है।जहां पश्चिमी संस्कृति तेजी से अपना पांव फ़ैला रही है वहीं आज भी ये राज्य अपनी सांस्कृतिक धरोहर को बचाये हुए हैं।जो वास्तविक भारत की जीतीजागती मिसाल है।तो आपने यात्रा के दौरान वास्तविक भारत को देखा है।

    ReplyDelete
    Replies
    1. जी आप ने सही समझा देखा

      Delete

Post a Comment

Popular posts from this blog

इसे साहस कहूँ या बद्तमीजी

इसे साहस कहूँ या     उस समय हम लोग विज्ञान स्नातक (B.sc.) के प्रथम वर्ष में थे, बड़ा उत्साह था ! लगता था कि हम भी अब बड़े हो गए हैं ! हमारा महाविद्यालय जिला मुख्यालय पर था और जिला मुख्यालय हमारे घर से 45 किलोमीटर दूर!  जिन्दगी में दूसरी बार ट्रेन से सफर करने का अवसर मिला था और स्वतंत्र रूप से पहली बार  | पढने में मजा इस बात का था कि हम विज्ञान वर्ग के विद्यार्थी थे, तुलना में कला वर्ग के विद्यार्थियों से श्रेष्ठ माने जाते थे, इस बात का हमें गर्व रहता था! शेष हमारे सभी मित्र कला वर्ग के थे ,हम उन सब में श्रेष्ठ माने जाते थे परन्तु हमारी दिनचर्या और हरकतें उन से जुदा न थीं! ट्रेन में सफर का सपना भी पूरा हो रहा था, इस बात का खुमार तो कई दिनों तक चढ़ा रहा! उसमें सबसे बुरी बात परन्तु उन दिनों गर्व की बात थी बिना टिकट सफर करना   | रोज का काम था सुबह नौ बजे घर से निकलना तीन किलोमीटर दूर अवस्थित रेलवे स्टेशन से 09.25 की ट्रेन पौने दस बजे तक पकड़ना और लगभग 10.45 बजे तक जिला मुख्यालय रेलवे स्टेशन पहुँच जाना पुनः वहाँ से पैदल चार किलोमीटर महाविद्यालय पहुंचना! मतल...

उ कहाँ गइल

!!उ कहाँ गइल!!  रारा रैया कहाँ गइल,  हउ देशी गैया कहाँ गइल,  चकवा - चकइया कहाँ गइल,         ओका - बोका कहाँ गइल,        उ तीन तड़ोका कहाँ गइल चिक्का  , खोखो कहाँ गइल,   हउ गुल्ली डण्डा कहाँ गइल,  उ नरकट- कण्डा कहाँ गइल,           गुच्ची- गच्चा कहाँ गइल,           छुपा - छुपाई कहाँ गइल,   मइया- माई  कहाँ गइल,  धुधुका , गुल्लक कहाँ गइल,  मिलल, भेंटाइल  कहाँ गइल,       कान्ह - भेड़इया कहाँ गइल,       ओल्हापाती कहाँ गइल,  घुघुआ माना कहाँ  गइल,  उ चंदा मामा कहाँ  गइल,      पटरी क चुमउवल कहाँ गइल,      दुधिया क बोलउल कहाँ गइल,   गदहा चढ़वइया कहाँ गइल,   उ घोड़ कुदइया कहाँ गइल!!                  Copy@viranjy

अभिनन्दन पत्र

 अभिनन्दन पत्र     किसी अधिकारी कर्मचारी के स्थानान्तरण /सेवानिवृत्ति  पर एक उपलब्थि पत्र के रुप स्मृति चिन्ह के रुप में  एक आख्यान..       प्रयोजन -  एक शिक्षक विरंजय सिंह यादव ने  विकास खण्ड के समस्त शिक्षकों की तरफ से अपने महबूब (प्रिय ) विद्वान खण्ड शिक्षा अधिकारी डा० अरूण कुमार सिंह  के स्थानान्तरण पर यह पत्र लिखा है | अभिनन्दन पत्र की विशेषता -         अपने अनुशासनिक खण्ड शिक्षा अधिकारी के जनपद मीरजापुर विकास खंड-जमालपुर  , से कौशाम्बी जनपद स्थानान्तरण पर लिखे अभिनन्दन पत्र में  ,अपने विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री प्रभाकर सिंह के आग्रह पर अभिनन्दन पत्र की पंक्तियां  प्र भा क र अक्षर से शुरु होती है ं-- सम्पूर्ण पत्र -     श्रीमान्  डा० अरुण कुमार सिंह   *खण्ड शिक्षा अधिकारी, जमालपुर ,मीरजापुर* सेवारम्भ तिथि 7 जून 2021  प्रथम पदस्थापन- सौभाग्यशाली  ब्लॉक संसाधन केंद्र, जमालपुर मीरजापुर | स्थानान्तरण आदेश- 18 फरवरी  2024    प्रगति प्रेमी ,...