Skip to main content

शिक्षकों स्थिति और मुर्गे की कहानी

 शिक्षक और परिवर्तन की मिशाल  शिक्षक को परिवर्तन के लिए जाना जाता है। समाज में महत्वपूर्ण परिवर्तन तथा सुधारों के प्रतीक हैं,  शिक्षक |  अब उन शिक्षकों को एक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करनी है , जिनकी सेवा 6 अथवा 8 वर्ष है , हां उन्हें पास करना भी चाहिए क्योंकि वे राष्ट्र निर्माण की नर्सरी तैयार कर रहे हैं।  परन्तु क्या ऐसी परीक्षा जिसमें पिता और पुत्र एक साथ बैठ कर परीक्षा दें |  उसके लिए अतिरिक्त समय , तैयारी और  पुनः समायोजित तैयारी की जरुरत होगी |         सरकारी शिक्षकों का दायित्व  एक सरकारी शिक्षक को  , बाल गणना , जनगणना , मकान गणना , बाढ़ नियंत्रण,  बी एलओ,  सफाई , एमडीएमए ,चुनाव  और भी बहुत कुछ तब जा कर मूल दायित्व बच्चों को गढ़ कर नागरिक बनाना | मुर्गे की कहानी और शिक्षक  जो समस्याएं आती हैं उनकी पटकथा और पृष्ठभूमि होती है। अनायास एक दिन में समस्याएं नहीं आ जाती. .. एक लोक कथा याद आ गई. . एक शानदार मुर्गा था कलंगीदार मस्तक , चमकीले पंख , चमकदार आंखे , मांसल  पैर और वजनदार शरीर  अर्...

निजीकरण को जायज ठहराने का कुतर्क ....

निजीकरण सरकार की विवशता है अथवा निकम्मापन कुछ समझ में नहीं आ रहा है, रेल का निजीकरण, भेल का निजीकरण, तेल का निजीकरण, जेल का निजीकरण
जितने सार्वजनिक प्रतिष्ठान है सबका निजीकरण करती जा रही है सरकार समूचा संवैधानिक ढ़ाचा  सरकार की विवशता अथवा सनकीपने की भेंट चढता जा रहा है, जनता त्रस्त है .. 
अगर सार्वजनिक उपक्रम घाटे के सौदे है, तो पूंजीपति मुंह बाए खरीदने को क्यों तैयार है ं.. 
आइये कुछ प्रतिष्ठानों के सार्वजनिक से निजी होने के पार्श्व प्रभावों (side effects) के बारे में समझें
रेलवे-...आज तक हम पढ़ते आए हैं कि भारत का रेल प्रतिष्ठान सबसे समृद्ध प्रतिष्ठान है अगर सरकार ईमानदार हो तो सोने की रेलवे लाइन बिछाई जा सकती है, 
यात्रियों की बात करें तो उच्च वर्ग से लेकर मध्यमवर्गीय व निम्न वर्ग के लोग भी रेल में आसानी से सफर कर लेते हैं, 
परन्तु निजी रेल का में सुविधाएं पंचसितारा, परन्तु किराया हवाई सफर का इससे धनाढ्य वर्ग पर क्या फर्क पड़ता है, 
चिकित्सा--- सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं  इतनी सस्ती की कोई भी आसानी से प्राप्त कर ले और बढोत्तरी तथा असुविधा पर सरकार के विरोध का अधिकार था, 
परन्तु निजी चिकित्सा--
               निजी चिकित्सा में  व्यक्ति की जान बच तो जाती है, परन्तु और कुछ नहीं बचता धन -दौलत सम्पत्ति सबसे बेदखल हो जाना होता है! आज भी हम देखते ही है

सरकारी स्कूल-- सरकारी स्कूल में न्यूनतम सामाजिक स्तर के व्यक्ति का बालक भी सार्वभौमिक शिक्षा प्राप्त कर लेता है, 
और सरकार की जिम्मेदारी है, जो कि निहायत आवश्यक है! 
 निजी स्कूल--- सुविधाएं बेवजह और बेसुमार परन्तु निम्न स्तर का व्यक्ति अपने बच्चों को उसमें पढाने की हिमाकत नहीं कर सकता, 
शिक्षा का अधिकार प्राप्त होने के बाद निजी शिक्षण संस्थानों में पच्चीस फिसद  निम्न आय वर्ग के बच्चों का प्रवेश आज तक सुनिश्चित नहीं हो पाया.

अब बताइये क्या होगा भविष्य भारत का, क्या यही विश्व गुरु बनने की राह है, इन सभी सरकारी प्रतिष्ठानों की निलामी... 
खेत से उपज प्राप्त होती है तो उसका व्यापार लाभकारी होता है, परन्तु धीरे -धीरे होता और फिर खेत में उद्यम करना होता है.. फिर ऊपज का व्यापार चलता रहता है! 
 परन्तु जब खेत ही नीलाम कर दिया जाए तो अकूत धन वैभव प्राप्त होता है , परन्तु क्षणिक ही होता है, 
वही स्थिति है, निजीकरण की ..सरकारें संवैधानिक सरकारी प्रतिष्ठानों को नीलाम ठीक उसी तरह से कर रही हैं, जैसे कोई अपने पुरखों से प्राप्त भू सम्पदा को नीलाम कर, विलासिता पूर्ण जीवन व्यतीत करता है ठीक उसी प्रकार से सरकार भी निलाम कर आनन्द उठाएगी और छोड़ जाएगी, बदहाली, बेकारी, बेगारी  , विश्व गुरु का सपना और रौद्र इतिहास कि अन्तिम सरकारी ट्रेन,  अन्तिम  सरकारी रेलवे स्टेशन, अन्तिम सरकारी एयरपोर्ट, अन्तिम सरकारी अस्पताल, अन्तिम सरकारी स्कूल और निजीकरण शुरू करने वाला ....... 

       


Comments

  1. मैं इस लेख से सहमत नहीं हूँ। इसमें लेखक का केवल पूर्वाग्रह जगलक रहा है। और यह तथ्यविहीन दिखाई पड़ता है।

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

इसे साहस कहूँ या बद्तमीजी

इसे साहस कहूँ या     उस समय हम लोग विज्ञान स्नातक (B.sc.) के प्रथम वर्ष में थे, बड़ा उत्साह था ! लगता था कि हम भी अब बड़े हो गए हैं ! हमारा महाविद्यालय जिला मुख्यालय पर था और जिला मुख्यालय हमारे घर से 45 किलोमीटर दूर!  जिन्दगी में दूसरी बार ट्रेन से सफर करने का अवसर मिला था और स्वतंत्र रूप से पहली बार  | पढने में मजा इस बात का था कि हम विज्ञान वर्ग के विद्यार्थी थे, तुलना में कला वर्ग के विद्यार्थियों से श्रेष्ठ माने जाते थे, इस बात का हमें गर्व रहता था! शेष हमारे सभी मित्र कला वर्ग के थे ,हम उन सब में श्रेष्ठ माने जाते थे परन्तु हमारी दिनचर्या और हरकतें उन से जुदा न थीं! ट्रेन में सफर का सपना भी पूरा हो रहा था, इस बात का खुमार तो कई दिनों तक चढ़ा रहा! उसमें सबसे बुरी बात परन्तु उन दिनों गर्व की बात थी बिना टिकट सफर करना   | रोज का काम था सुबह नौ बजे घर से निकलना तीन किलोमीटर दूर अवस्थित रेलवे स्टेशन से 09.25 की ट्रेन पौने दस बजे तक पकड़ना और लगभग 10.45 बजे तक जिला मुख्यालय रेलवे स्टेशन पहुँच जाना पुनः वहाँ से पैदल चार किलोमीटर महाविद्यालय पहुंचना! मतल...

उ कहाँ गइल

!!उ कहाँ गइल!!  रारा रैया कहाँ गइल,  हउ देशी गैया कहाँ गइल,  चकवा - चकइया कहाँ गइल,         ओका - बोका कहाँ गइल,        उ तीन तड़ोका कहाँ गइल चिक्का  , खोखो कहाँ गइल,   हउ गुल्ली डण्डा कहाँ गइल,  उ नरकट- कण्डा कहाँ गइल,           गुच्ची- गच्चा कहाँ गइल,           छुपा - छुपाई कहाँ गइल,   मइया- माई  कहाँ गइल,  धुधुका , गुल्लक कहाँ गइल,  मिलल, भेंटाइल  कहाँ गइल,       कान्ह - भेड़इया कहाँ गइल,       ओल्हापाती कहाँ गइल,  घुघुआ माना कहाँ  गइल,  उ चंदा मामा कहाँ  गइल,      पटरी क चुमउवल कहाँ गइल,      दुधिया क बोलउल कहाँ गइल,   गदहा चढ़वइया कहाँ गइल,   उ घोड़ कुदइया कहाँ गइल!!                  Copy@viranjy

अभिनन्दन पत्र

 अभिनन्दन पत्र     किसी अधिकारी कर्मचारी के स्थानान्तरण /सेवानिवृत्ति  पर एक उपलब्थि पत्र के रुप स्मृति चिन्ह के रुप में  एक आख्यान..       प्रयोजन -  एक शिक्षक विरंजय सिंह यादव ने  विकास खण्ड के समस्त शिक्षकों की तरफ से अपने महबूब (प्रिय ) विद्वान खण्ड शिक्षा अधिकारी डा० अरूण कुमार सिंह  के स्थानान्तरण पर यह पत्र लिखा है | अभिनन्दन पत्र की विशेषता -         अपने अनुशासनिक खण्ड शिक्षा अधिकारी के जनपद मीरजापुर विकास खंड-जमालपुर  , से कौशाम्बी जनपद स्थानान्तरण पर लिखे अभिनन्दन पत्र में  ,अपने विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री प्रभाकर सिंह के आग्रह पर अभिनन्दन पत्र की पंक्तियां  प्र भा क र अक्षर से शुरु होती है ं-- सम्पूर्ण पत्र -     श्रीमान्  डा० अरुण कुमार सिंह   *खण्ड शिक्षा अधिकारी, जमालपुर ,मीरजापुर* सेवारम्भ तिथि 7 जून 2021  प्रथम पदस्थापन- सौभाग्यशाली  ब्लॉक संसाधन केंद्र, जमालपुर मीरजापुर | स्थानान्तरण आदेश- 18 फरवरी  2024    प्रगति प्रेमी ,...