Skip to main content

नया वर्ष के नाम पत्र

 नवका साल के नामे चिट्ठी  प्रिय नवका साल  सादर प्रणाम      का हो साल तू केतना जल्दी बीत गईला कुछ समझ में ना आइल लोग कहत रहलन की साल दर साल उमर बढ़त गईल लेकिन , हम त कहत बानी की उमर बढ़ल त ना घट गईल , बाकि प्रकृति क नियम ह की क्षतिपूर्ति जरुर करे ले उमर त घटल बाकि अनुभव बढ़ गईल | लोगन के चेहरा पढ़े क हुनर भी मिलल , कुछ लोग कहलन की तू बदल गईला हमके त न बुझाइल की हम बदल गइनी लेकीन ह , इ जरुर कहब की समय की बदलत नब्ज़ के हम ना नकार पवनी आ , दायित्व निभावे में हम एइसन अंझुरा गइनी की बदलाव समझे ही ना पवनी आ धीरे -धीरे बाल आ खाल के रंग भी बदले लागल | लेकिन ,समय अइसन मुट्ठी से सरकल की कुछ समझे ना आइल | लोग सबेरे से कहे शुरु कइलन की हैप्पी न्यू ईयर , अब हम उनके का बताईं की हैप्पी त लोग तब होखेला जब अपना साथ कुछ बढ़िया होखे ला , हम का बताई खाली भर , बरिस   के पीछे क अंक बदले पर एतना हल्ला मचत बा - की का बताईं , इ खाली बाजार आ टीबी अउर व्हाट्स अप्प विश्व विद्यालय क फइलावल रायता ह , सरकार के भी फायदा बा -लोग कई अरब के त मदिरा पी जात बा...

कौन हैं गाजीपुर के बुनेला जहाँ शिवपाल रुके देर रात तक



कौन हैं गाजीपुर के बुनेला जहाँ शिवपाल रुके देर रात तक 

    शिवपाल यादव उत्तर प्रदेश की राजनीति और समाजवाद के लिए बड़ा नाम है , नेता जी मुलायम सिंह यादव के बाद शिवपाल यादव के कंधो पर समाजवाद की जिम्मेदारी बढ़ जाती है, शिवपाल यादव पूरे प्रदेश में भ्रमण कर के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा रहे हैं,  सबके सुख -दुःख में सम्मिलित हो रहे हैं | 
इसी क्रम में संत हृदय शिवपाल यादव  लखनऊ से चल कर उत्तर प्रदेश के पूर्वी छोर गाजीपुर जनपद में बाराचवर ब्लॉक  के गोविन्दपुर गांव (जहूराबाद विधानसभा ) पहुंचे जहाँ समाजवादी कार्यकर्ता बुनेला यादव के ज्येष्ठ पुत्र का तिलकोत्सव था |
सभी कार्यकर्ता तथा श्री यादव का पूरा परिवार शिवपाल यादव को बीच पा कर अभिभूत था |
शिवपाल यादव ने एक कार्यकर्ता की भावनाओं की कद्र करते हुए उनके अल्प निमंत्रण पर मांगलिक कार्यक्रम में  सम्मिलित हो कर यह साबित कर दिया  कि समाजवादी पार्टी में  नेता जी की परम्परा  अभी जिन्दा है  |
       शिवपाल यादव कार्यक्रम में सम्मिलित हुए देर रात तक  बैठे रहे और चिंरजीवी राजेश यादव पुत्र बुनेला यादव को आशीष प्रदान कर पूर्व राजस्व मंत्री अम्बिका चौधरी के साथ ठहराव स्थान हेतु सड़क मार्ग से प्रस्थान किए |
     अब चर्चा का बाजार गरम है कि कौन  हैं  बुनेला और  क्यों पहुंचे शिवपाल यादव |

दांए से विधायक मन्नू अंसारी, शिवपाल यादव, अम्बिका चौधरी ,राजेश, उर्मिलेश  ,, 
             


           बांए से क्मश:राजेश, उर्मिलेश 

बुनेला कौन 

    गाजीपुर जनपद के गोविन्दपुर गांव में किसान स्व०राजदेव चौधरी और श्रीमती टेना देवी के तीन पुत्रों में  सबसे छोटे पुत्र बुनेला हैं | जो अपने नाम के अनुरुप ही अपने बचपन से बुनेला और अग्निधर्मी रहे |शिक्षा-दीक्षा मिशनरी स्कूल हार्टमन इण्टर कालेज हार्टमनपुर से प्राप्त करने के बाद उच्च शिक्षा के लिए  टी०डी० कॉलेज बलिया  पहुंच गये  | 
वहां हिन्दी, समाजशास्त्र और दर्शन शास्त्र विषयों के साथ  स्नातक की पढाई शुरु किए परन्तु  बार -बार महाविद्यालय के तंत्र (system )से टकराने और  तत्कालीन सरकार की गलत नीतियों के  विरोध में  मुखर रहने के कारण साथियों के सह पर छात्र हित का काम करते -करते छात्र राजनीति में  रुचि बढ़ और  सन् 1989-90 में  श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय बलिया के छात्र संघ के महामंत्री चुने गये  |
     अब इस दर्शन शास्त्री बुनेला महामंत्री टी०डी० कॉलेज  बलिया की रुचि डा०राममनोहर लोहिया में बढ़ी ,ये लोहिया को पढ़े और  उस समय लोहिया के चेले तथा तत्कालीन राजनीति के  दैदीप्यमान सूरज धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव  के प्रभाव ने महामंत्री बुनेला को आकर्षित किया और  बुनेला राजनीति के चाणक्य अम्बिका चौधरी के राजनैतिक मार्गदर्शन में  लोहिया के समाजवाद का झण्डा बुलंद करते हुए  कब समाजवादी हो गये इन्हे  पता ही नहीं चला  | 

 सक्रिय राजनैतिक पारी का आगाज 

बुनेला यादव महामंत्री  अब छात्र राजनीति से आगे बढ़ कर समाजवाद का झण्डा ऊंचा  करने लगे समाज में  समता और गैर बराबरी तथा सामंती अत्याचार के खिलाफ बिगुल फूंकते और  न्याय दिलाते हुए  आगे बढ़ने लगे ,तभी 1995 में  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा हुई और  बुनेला यादव  गाजीपुर जनपद से बाराचवर ब्लॉक के तत्कालीन परिसिमन अनुरुप एक प्रभाग से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी बनने का मन बना लिए जहाँ से बाहुबली प्रद्युम्न राय भी चुनावी ताल ठोंक रहे थे ,उस चुनाव में  किसी का साहस नहीं था कि बाहुबल और धन बल के आगे चुनाव लड़े |प्रद्युम्न राय का निर्विरोध निर्वाचन सुनिश्चित था | परन्तु ईमानदार छवि , जुझारू नेता और युवा समाजवादी, अग्निधर्मी बेटा ,भाई को अपना नेतृत्व सौंपने के लिए क्षेत्रीय जनता बेताब थी ,चुनाव नतीजा घोषित होने पर पता चला बुनेला भारी मतों से विजयी हुए | एक के बाद एक लागातार तीन पंचवर्षीय अर्थात  पंद्रह वर्ष तक बुनेला यादव ने जिले की सदन में  क्षेत्र  का प्रतिनिधित्व ईमानदारी से किया  | अगले चुनाव में सीट आरक्षित हो गई  जिससे ये चुनाव लड़ने से वंचित हुए | उसके अगले चुनाव में  धन बल के आगे कुछ मतों से चुनाव हार गये  |क्योंकि बुनेला संघर्ष और  ईमानदारी का नाम है आज भी उनके पास  एक स्प्लेंडर मोटर साइकिल के अलावा कोई और कोई भौकाल नहीं है | जबकि आज तो एक ग्रामप्रधान का भी भौकाल बहुत चुस्त है,स्कार्पियो और सफारी जैसी गाड़ियां हैं उसके पास  | परन्तु बुनेला तीन पंचवर्षीय सदस्य रहे अभी भी वही सादगी ,सरल तथा सुगम स्वभाव है बुनेला का | जो सादगी ,ईमानदारी और  संघर्ष पसंद हो वह सच्चा समाजवादी बुनेला  है |

शिवपाल यादव (राष्ट्रीय महासचिव समाजवादी पार्टी )क्यों आए 

समाजवाद के ध्वज वाहक शिवपाल यादव बुनेला यादव की  नेता जी से नजदीकी कर्मठता और  समाजवाद के प्रति बेदाग छवि होने के कारण उनके ज्येष्ठ पुत्र राजेश यादव (साफ्टवेयर इंजीनियर ) के तिलकोत्सव में सम्मिलित होने पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी जी के साथ  दौड़े चले आए |
शिवपाल यादव ने यह साबित किया कि सच्चे कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी हर कदम खड़ी है और  बुनेला के कद इतना  जनपद में किसी का कद नहीं है। 
                       इस अवसर पर जनपद के तथा पड़ोसी जनपद के सभी समाजवादी उपस्थित रहे  |मुहम्मदाबाद विधायक मन्नू अंसारी दोपहर से रात तक डंटे रहे , जिलाध्यक्ष बलिया राजमंगल विभिन्न रस्मों के साक्षी बने , पूर्व विधायक और लोकसभा प्रत्याशी सनातन पाण्डेय भी आशीर्वाद देने पहुंचे ||






    



Comments

  1. समाजवादी जिंदा बाद

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

इसे साहस कहूँ या बद्तमीजी

इसे साहस कहूँ या     उस समय हम लोग विज्ञान स्नातक (B.sc.) के प्रथम वर्ष में थे, बड़ा उत्साह था ! लगता था कि हम भी अब बड़े हो गए हैं ! हमारा महाविद्यालय जिला मुख्यालय पर था और जिला मुख्यालय हमारे घर से 45 किलोमीटर दूर!  जिन्दगी में दूसरी बार ट्रेन से सफर करने का अवसर मिला था और स्वतंत्र रूप से पहली बार  | पढने में मजा इस बात का था कि हम विज्ञान वर्ग के विद्यार्थी थे, तुलना में कला वर्ग के विद्यार्थियों से श्रेष्ठ माने जाते थे, इस बात का हमें गर्व रहता था! शेष हमारे सभी मित्र कला वर्ग के थे ,हम उन सब में श्रेष्ठ माने जाते थे परन्तु हमारी दिनचर्या और हरकतें उन से जुदा न थीं! ट्रेन में सफर का सपना भी पूरा हो रहा था, इस बात का खुमार तो कई दिनों तक चढ़ा रहा! उसमें सबसे बुरी बात परन्तु उन दिनों गर्व की बात थी बिना टिकट सफर करना   | रोज का काम था सुबह नौ बजे घर से निकलना तीन किलोमीटर दूर अवस्थित रेलवे स्टेशन से 09.25 की ट्रेन पौने दस बजे तक पकड़ना और लगभग 10.45 बजे तक जिला मुख्यालय रेलवे स्टेशन पहुँच जाना पुनः वहाँ से पैदल चार किलोमीटर महाविद्यालय पहुंचना! मतल...

अभिनन्दन पत्र

 अभिनन्दन पत्र     किसी अधिकारी कर्मचारी के स्थानान्तरण /सेवानिवृत्ति  पर एक उपलब्थि पत्र के रुप स्मृति चिन्ह के रुप में  एक आख्यान..       प्रयोजन -  एक शिक्षक विरंजय सिंह यादव ने  विकास खण्ड के समस्त शिक्षकों की तरफ से अपने महबूब (प्रिय ) विद्वान खण्ड शिक्षा अधिकारी डा० अरूण कुमार सिंह  के स्थानान्तरण पर यह पत्र लिखा है | अभिनन्दन पत्र की विशेषता -         अपने अनुशासनिक खण्ड शिक्षा अधिकारी के जनपद मीरजापुर विकास खंड-जमालपुर  , से कौशाम्बी जनपद स्थानान्तरण पर लिखे अभिनन्दन पत्र में  ,अपने विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री प्रभाकर सिंह के आग्रह पर अभिनन्दन पत्र की पंक्तियां  प्र भा क र अक्षर से शुरु होती है ं-- सम्पूर्ण पत्र -     श्रीमान्  डा० अरुण कुमार सिंह   *खण्ड शिक्षा अधिकारी, जमालपुर ,मीरजापुर* सेवारम्भ तिथि 7 जून 2021  प्रथम पदस्थापन- सौभाग्यशाली  ब्लॉक संसाधन केंद्र, जमालपुर मीरजापुर | स्थानान्तरण आदेश- 18 फरवरी  2024    प्रगति प्रेमी ,...

उ कहाँ गइल

!!उ कहाँ गइल!!  रारा रैया कहाँ गइल,  हउ देशी गैया कहाँ गइल,  चकवा - चकइया कहाँ गइल,         ओका - बोका कहाँ गइल,        उ तीन तड़ोका कहाँ गइल चिक्का  , खोखो कहाँ गइल,   हउ गुल्ली डण्डा कहाँ गइल,  उ नरकट- कण्डा कहाँ गइल,           गुच्ची- गच्चा कहाँ गइल,           छुपा - छुपाई कहाँ गइल,   मइया- माई  कहाँ गइल,  धुधुका , गुल्लक कहाँ गइल,  मिलल, भेंटाइल  कहाँ गइल,       कान्ह - भेड़इया कहाँ गइल,       ओल्हापाती कहाँ गइल,  घुघुआ माना कहाँ  गइल,  उ चंदा मामा कहाँ  गइल,      पटरी क चुमउवल कहाँ गइल,      दुधिया क बोलउल कहाँ गइल,   गदहा चढ़वइया कहाँ गइल,   उ घोड़ कुदइया कहाँ गइल!!                  Copy@viranjy