Skip to main content

नया वर्ष के नाम पत्र

 नवका साल के नामे चिट्ठी  प्रिय नवका साल  सादर प्रणाम      का हो साल तू केतना जल्दी बीत गईला कुछ समझ में ना आइल लोग कहत रहलन की साल दर साल उमर बढ़त गईल लेकिन , हम त कहत बानी की उमर बढ़ल त ना घट गईल , बाकि प्रकृति क नियम ह की क्षतिपूर्ति जरुर करे ले उमर त घटल बाकि अनुभव बढ़ गईल | लोगन के चेहरा पढ़े क हुनर भी मिलल , कुछ लोग कहलन की तू बदल गईला हमके त न बुझाइल की हम बदल गइनी लेकीन ह , इ जरुर कहब की समय की बदलत नब्ज़ के हम ना नकार पवनी आ , दायित्व निभावे में हम एइसन अंझुरा गइनी की बदलाव समझे ही ना पवनी आ धीरे -धीरे बाल आ खाल के रंग भी बदले लागल | लेकिन ,समय अइसन मुट्ठी से सरकल की कुछ समझे ना आइल | लोग सबेरे से कहे शुरु कइलन की हैप्पी न्यू ईयर , अब हम उनके का बताईं की हैप्पी त लोग तब होखेला जब अपना साथ कुछ बढ़िया होखे ला , हम का बताई खाली भर , बरिस   के पीछे क अंक बदले पर एतना हल्ला मचत बा - की का बताईं , इ खाली बाजार आ टीबी अउर व्हाट्स अप्प विश्व विद्यालय क फइलावल रायता ह , सरकार के भी फायदा बा -लोग कई अरब के त मदिरा पी जात बा...

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, युवा हृदय सम्राट छुट्टियां मनाने पहुंचे लंदन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, युवा हृदय सम्राट छुट्टियां मनाने पहुंचे लंदन


माननीय अखिलेश यादव छुट्टी का आनन्द लेने पहुंचे विदेश।

लखनऊ में सरकारी बंगला खाली होने के बाद तोडफ़ोड़ तथा टोंटी चोरी होने विवाद के बाद अब आराम के मूड में हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इन दिनों सांसद पत्नी डिंपल यादव तथा बच्चों के साथ लंदन में ठंडे मौसम का लुत्फ ले रहे हैं। उनका चार जुलाई को भारत लौटने का कार्यक्रम है।इसके बाद आते ही लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा में जुट जायेंगे। इसके अलावा मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों की तैयारियों की भी वे समीक्षा करेंगे। 

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों राजनीति से दूर होकर लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं। उनके साथ कन्नौज से सांसद पत्नी डिंपल यादव भी हैं। डिंपल व अखिलेश के साथ बेटा अर्जुन और बेटियां अदिति व टीना भी लंदन में ही हैं। इन दिनों बच्चों की स्कूल में छुट्टियां चल रही है। अखिलेश यादव अपने परिवार के साथ पिछले ही हफ्ते लंदन के लिए रवाना हो गए थे। वहां से उनकी एक फोटो आई है जो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। फोटो में पूरा परिवार दिख रहा है। वहां पर ठंड के मौसम में कुर्ता पायजामा के बदले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शर्ट और नीले रंग के जैकेट में हैं। डिंपल भी काला चश्मा पहने उनके पीछे खड़ी हैं। तीनों बच्चे भी साथ में हैं। बेटा अर्जुन सबसे किनारे खड़ा है। अखिलेश यादव लोकसभा चुनावों की तैयारियों को अंतिम रूप देने के पहले परिवार संग लंदन में छुट्टियाँ मनाने गए हैं। बच्चों के साथ पूरा शहर घूम रहे हैं और लंदन की खूबसूरती देख रहे हैं। इस बीच उनकी कुछ तस्वीरें परिवार के साथ सामने आयी हैं जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। परिवार संग अखिलेश यादव ने कई खूबसूरत जगहों को देखा और उन्स्की तस्वीरें भी ली। इसके अलावा परिवार के साथ अखिलेश यादव ने लंदन की नदी में वाटर बोट में बैठकर प्रकृति की खूबसूरती को करीब से देखा।

लंदन पहले से ही उनकी मनपसंद जगह रही है। वह परिवार के साथ वहां जरूर जाते हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री रहते हुए भी अखिलेश यादव कई बार लंदन तथा हालैंड जा चुके हैं। अखिलेश यादव वहां साइकिल भी चला चुके हैं।
महंत जी के गोमती सफाई पर कसा तंज

अखिलेश यादव भले ही लंदन में अपने परिवार के साथ अवकाश मना रहे हैं, लेकिन उनका मन उत्तर प्रदेश के लखनऊ में ही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोमती नदी के सफाई अभियान को अखिलेश यादव ने दिखावा बताने के साथ ही कहा कि गोमती नदी इन दिनों सबसे बुरे दौर में है। नदी में जलकुंभी का साम्राज्य है, गंदे नाले गिर रहे हैं। भाजपा सरकारों में नदियों का प्रवाह निर्मल रखने की इच्छा शक्ति ही नहीं है।

अखिलेश ने कहा कि राजधानी लखनऊ की जीवनधारा गोमती नदी को निर्मल बनाने की योजना समाजवादी पार्टी की सरकार में बनाई गई थी। उस दिशा में ठोस कदम उठाए थे। गोमती के किनारे विश्वस्तरीय रिवर फ्रंट बनाया, जहां बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना लगा रहता है। भाजपा ने ऐसे जनहित के कार्यों को रोकने का काम किया है।

Comments

Popular posts from this blog

इसे साहस कहूँ या बद्तमीजी

इसे साहस कहूँ या     उस समय हम लोग विज्ञान स्नातक (B.sc.) के प्रथम वर्ष में थे, बड़ा उत्साह था ! लगता था कि हम भी अब बड़े हो गए हैं ! हमारा महाविद्यालय जिला मुख्यालय पर था और जिला मुख्यालय हमारे घर से 45 किलोमीटर दूर!  जिन्दगी में दूसरी बार ट्रेन से सफर करने का अवसर मिला था और स्वतंत्र रूप से पहली बार  | पढने में मजा इस बात का था कि हम विज्ञान वर्ग के विद्यार्थी थे, तुलना में कला वर्ग के विद्यार्थियों से श्रेष्ठ माने जाते थे, इस बात का हमें गर्व रहता था! शेष हमारे सभी मित्र कला वर्ग के थे ,हम उन सब में श्रेष्ठ माने जाते थे परन्तु हमारी दिनचर्या और हरकतें उन से जुदा न थीं! ट्रेन में सफर का सपना भी पूरा हो रहा था, इस बात का खुमार तो कई दिनों तक चढ़ा रहा! उसमें सबसे बुरी बात परन्तु उन दिनों गर्व की बात थी बिना टिकट सफर करना   | रोज का काम था सुबह नौ बजे घर से निकलना तीन किलोमीटर दूर अवस्थित रेलवे स्टेशन से 09.25 की ट्रेन पौने दस बजे तक पकड़ना और लगभग 10.45 बजे तक जिला मुख्यालय रेलवे स्टेशन पहुँच जाना पुनः वहाँ से पैदल चार किलोमीटर महाविद्यालय पहुंचना! मतल...

अभिनन्दन पत्र

 अभिनन्दन पत्र     किसी अधिकारी कर्मचारी के स्थानान्तरण /सेवानिवृत्ति  पर एक उपलब्थि पत्र के रुप स्मृति चिन्ह के रुप में  एक आख्यान..       प्रयोजन -  एक शिक्षक विरंजय सिंह यादव ने  विकास खण्ड के समस्त शिक्षकों की तरफ से अपने महबूब (प्रिय ) विद्वान खण्ड शिक्षा अधिकारी डा० अरूण कुमार सिंह  के स्थानान्तरण पर यह पत्र लिखा है | अभिनन्दन पत्र की विशेषता -         अपने अनुशासनिक खण्ड शिक्षा अधिकारी के जनपद मीरजापुर विकास खंड-जमालपुर  , से कौशाम्बी जनपद स्थानान्तरण पर लिखे अभिनन्दन पत्र में  ,अपने विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री प्रभाकर सिंह के आग्रह पर अभिनन्दन पत्र की पंक्तियां  प्र भा क र अक्षर से शुरु होती है ं-- सम्पूर्ण पत्र -     श्रीमान्  डा० अरुण कुमार सिंह   *खण्ड शिक्षा अधिकारी, जमालपुर ,मीरजापुर* सेवारम्भ तिथि 7 जून 2021  प्रथम पदस्थापन- सौभाग्यशाली  ब्लॉक संसाधन केंद्र, जमालपुर मीरजापुर | स्थानान्तरण आदेश- 18 फरवरी  2024    प्रगति प्रेमी ,...

उ कहाँ गइल

!!उ कहाँ गइल!!  रारा रैया कहाँ गइल,  हउ देशी गैया कहाँ गइल,  चकवा - चकइया कहाँ गइल,         ओका - बोका कहाँ गइल,        उ तीन तड़ोका कहाँ गइल चिक्का  , खोखो कहाँ गइल,   हउ गुल्ली डण्डा कहाँ गइल,  उ नरकट- कण्डा कहाँ गइल,           गुच्ची- गच्चा कहाँ गइल,           छुपा - छुपाई कहाँ गइल,   मइया- माई  कहाँ गइल,  धुधुका , गुल्लक कहाँ गइल,  मिलल, भेंटाइल  कहाँ गइल,       कान्ह - भेड़इया कहाँ गइल,       ओल्हापाती कहाँ गइल,  घुघुआ माना कहाँ  गइल,  उ चंदा मामा कहाँ  गइल,      पटरी क चुमउवल कहाँ गइल,      दुधिया क बोलउल कहाँ गइल,   गदहा चढ़वइया कहाँ गइल,   उ घोड़ कुदइया कहाँ गइल!!                  Copy@viranjy