Skip to main content

शिक्षकों स्थिति और मुर्गे की कहानी

 शिक्षक और परिवर्तन की मिशाल  शिक्षक को परिवर्तन के लिए जाना जाता है। समाज में महत्वपूर्ण परिवर्तन तथा सुधारों के प्रतीक हैं,  शिक्षक |  अब उन शिक्षकों को एक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करनी है , जिनकी सेवा 6 अथवा 8 वर्ष है , हां उन्हें पास करना भी चाहिए क्योंकि वे राष्ट्र निर्माण की नर्सरी तैयार कर रहे हैं।  परन्तु क्या ऐसी परीक्षा जिसमें पिता और पुत्र एक साथ बैठ कर परीक्षा दें |  उसके लिए अतिरिक्त समय , तैयारी और  पुनः समायोजित तैयारी की जरुरत होगी |         सरकारी शिक्षकों का दायित्व  एक सरकारी शिक्षक को  , बाल गणना , जनगणना , मकान गणना , बाढ़ नियंत्रण,  बी एलओ,  सफाई , एमडीएमए ,चुनाव  और भी बहुत कुछ तब जा कर मूल दायित्व बच्चों को गढ़ कर नागरिक बनाना | मुर्गे की कहानी और शिक्षक  जो समस्याएं आती हैं उनकी पटकथा और पृष्ठभूमि होती है। अनायास एक दिन में समस्याएं नहीं आ जाती. .. एक लोक कथा याद आ गई. . एक शानदार मुर्गा था कलंगीदार मस्तक , चमकीले पंख , चमकदार आंखे , मांसल  पैर और वजनदार शरीर  अर्...

सरकारी स्कूल बच्चे शिक्षक और भविष्य

 


यूट्यूब से प्राप्त वीडियो सुनने के बाद मैंने कहा.. 


साभार सोशलमीडिया से प्राप्त




अक्ल रह कर भी क्या करेगीं कुछ  आन्दोलन तो कर नहीं सकते थे आप लोग क्योंकि संख्या कम थी अब संख्या तो बढ़ गई  भेड़ जैसे | 

लोग दूसरे तरीके से अपना भविष्य सुरक्षित करने में लगे हैं |

जिस सरकार ने ये कानून लागू किया वही अब सत्ता में है  | हम तो कुछ नहीं बोलेंगे भाई क्योंकि हम सरकार के समर्थक हैं | और हाँ हमने  कटरा बनवाकर किराए पर दे दिया आराम से तीस हजार महिने मिल जाएंगे बुढ़ापे में भी तो क्यों करना धरना आन्दोलन | 

और बुरी ही सही NPS भी ले रखा हूँ | कुछ तो मिल   ही जाएगा | और करता भी क्या सरकार जबरिया रिटायर्ड का कानून लायी है, खामोखा उच्च अधिकारियों की नजर पे चढ़ा तो समय से पहले रिटायर्ड कर दिया जाउंगा | 

और रही बात स्कूल बन्द होने की तो सरकार हमें तो कहीं न कहीं फिट कर ही देगी |

           हाँ हमें याद है BSNL, सरकारी हवाई सेवा, रेलवे, भारतीय , LIC इसी तरह बिके |

 लेकिन हम कर भी क्या सकते हैं | सरकार वही हैं, जो करेंगे हमारे भले के लिए ही करेंगे |


       अरे हां सरकार से याद आया कल कक्षा तीन की एक बच्ची पूछी सर हम लोगो को किताबें कब तक मिलेगी आप झूठ बोलते हैं, बोले थे की जून  में सारी किताबें मिल जाएंगी |

     मैंने कहा हां मैंने कहा तो था परन्तु अभी किताबें आइ नहीं   तो कैसे मिलेंगी | 

      फिर उसने पूछा हम लोगो की किताबें सरकार की तरफ से मिलती हैं न, हम ने कहा हां आप की किताबें सरकार के तरफ से ही मिलती हैं | 

        तो बच्ची ने फिर पूछा सरकार कौन है, मैं अभी कुछ कहता तब तक एक बच्चा बोला  श्री योगी  आदित्यनाथ.. 

बच्ची ने बहुत ही मासूमियत से कहा उनके बच्चे  नहीं हैं क्या❓

मैं उस बच्ची को देख रहा था | वह मासूम गुस्सा और शिकायत  | मैं सोच रहा था कि इसे कैसे समझाऊँ कि आप भी उन्ही के बच्चे हैं | इतने बड़ा प्रदेश है, सबकुछ देखना होता है |केवल यही काम थोड़े ही है |

         फिर हम लोग डीबीटी और आधार बनवाने में व्यस्त हो गये |

        बस...

Comments

  1. Here you’ll discover both old-school classics and the newest slots, desk and live vendor video games, specialties, and naturally – the fan-favorite – progressive jackpots slots. Well, Red Dog options 150+ high-quality titles from a single recreation studio , covering slots, desk video games, live vendor video games, even bingo and scratch playing cards. Although RealTime Gaming is a 카지노 사이트 powerhouse and a renowned provider, you might feel a tad limited on completely different slot styles. Yes have the ability to|you possibly can} win from free spins but it is not as easy as some first think. Most free spins presents have strict terms as to how much you need to|you should|you have to} spin before have the ability to|you possibly can} withdraw any winnings from your free spins. You can declare free spins from these no deposit presents without having to deposit any funds.

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

इसे साहस कहूँ या बद्तमीजी

इसे साहस कहूँ या     उस समय हम लोग विज्ञान स्नातक (B.sc.) के प्रथम वर्ष में थे, बड़ा उत्साह था ! लगता था कि हम भी अब बड़े हो गए हैं ! हमारा महाविद्यालय जिला मुख्यालय पर था और जिला मुख्यालय हमारे घर से 45 किलोमीटर दूर!  जिन्दगी में दूसरी बार ट्रेन से सफर करने का अवसर मिला था और स्वतंत्र रूप से पहली बार  | पढने में मजा इस बात का था कि हम विज्ञान वर्ग के विद्यार्थी थे, तुलना में कला वर्ग के विद्यार्थियों से श्रेष्ठ माने जाते थे, इस बात का हमें गर्व रहता था! शेष हमारे सभी मित्र कला वर्ग के थे ,हम उन सब में श्रेष्ठ माने जाते थे परन्तु हमारी दिनचर्या और हरकतें उन से जुदा न थीं! ट्रेन में सफर का सपना भी पूरा हो रहा था, इस बात का खुमार तो कई दिनों तक चढ़ा रहा! उसमें सबसे बुरी बात परन्तु उन दिनों गर्व की बात थी बिना टिकट सफर करना   | रोज का काम था सुबह नौ बजे घर से निकलना तीन किलोमीटर दूर अवस्थित रेलवे स्टेशन से 09.25 की ट्रेन पौने दस बजे तक पकड़ना और लगभग 10.45 बजे तक जिला मुख्यालय रेलवे स्टेशन पहुँच जाना पुनः वहाँ से पैदल चार किलोमीटर महाविद्यालय पहुंचना! मतल...

उ कहाँ गइल

!!उ कहाँ गइल!!  रारा रैया कहाँ गइल,  हउ देशी गैया कहाँ गइल,  चकवा - चकइया कहाँ गइल,         ओका - बोका कहाँ गइल,        उ तीन तड़ोका कहाँ गइल चिक्का  , खोखो कहाँ गइल,   हउ गुल्ली डण्डा कहाँ गइल,  उ नरकट- कण्डा कहाँ गइल,           गुच्ची- गच्चा कहाँ गइल,           छुपा - छुपाई कहाँ गइल,   मइया- माई  कहाँ गइल,  धुधुका , गुल्लक कहाँ गइल,  मिलल, भेंटाइल  कहाँ गइल,       कान्ह - भेड़इया कहाँ गइल,       ओल्हापाती कहाँ गइल,  घुघुआ माना कहाँ  गइल,  उ चंदा मामा कहाँ  गइल,      पटरी क चुमउवल कहाँ गइल,      दुधिया क बोलउल कहाँ गइल,   गदहा चढ़वइया कहाँ गइल,   उ घोड़ कुदइया कहाँ गइल!!                  Copy@viranjy

अभिनन्दन पत्र

 अभिनन्दन पत्र     किसी अधिकारी कर्मचारी के स्थानान्तरण /सेवानिवृत्ति  पर एक उपलब्थि पत्र के रुप स्मृति चिन्ह के रुप में  एक आख्यान..       प्रयोजन -  एक शिक्षक विरंजय सिंह यादव ने  विकास खण्ड के समस्त शिक्षकों की तरफ से अपने महबूब (प्रिय ) विद्वान खण्ड शिक्षा अधिकारी डा० अरूण कुमार सिंह  के स्थानान्तरण पर यह पत्र लिखा है | अभिनन्दन पत्र की विशेषता -         अपने अनुशासनिक खण्ड शिक्षा अधिकारी के जनपद मीरजापुर विकास खंड-जमालपुर  , से कौशाम्बी जनपद स्थानान्तरण पर लिखे अभिनन्दन पत्र में  ,अपने विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री प्रभाकर सिंह के आग्रह पर अभिनन्दन पत्र की पंक्तियां  प्र भा क र अक्षर से शुरु होती है ं-- सम्पूर्ण पत्र -     श्रीमान्  डा० अरुण कुमार सिंह   *खण्ड शिक्षा अधिकारी, जमालपुर ,मीरजापुर* सेवारम्भ तिथि 7 जून 2021  प्रथम पदस्थापन- सौभाग्यशाली  ब्लॉक संसाधन केंद्र, जमालपुर मीरजापुर | स्थानान्तरण आदेश- 18 फरवरी  2024    प्रगति प्रेमी ,...