Skip to main content

Posts

Showing posts with the label गांधी तेरे देश में

शिक्षकों स्थिति और मुर्गे की कहानी

 शिक्षक और परिवर्तन की मिशाल  शिक्षक को परिवर्तन के लिए जाना जाता है। समाज में महत्वपूर्ण परिवर्तन तथा सुधारों के प्रतीक हैं,  शिक्षक |  अब उन शिक्षकों को एक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करनी है , जिनकी सेवा 6 अथवा 8 वर्ष है , हां उन्हें पास करना भी चाहिए क्योंकि वे राष्ट्र निर्माण की नर्सरी तैयार कर रहे हैं।  परन्तु क्या ऐसी परीक्षा जिसमें पिता और पुत्र एक साथ बैठ कर परीक्षा दें |  उसके लिए अतिरिक्त समय , तैयारी और  पुनः समायोजित तैयारी की जरुरत होगी |         सरकारी शिक्षकों का दायित्व  एक सरकारी शिक्षक को  , बाल गणना , जनगणना , मकान गणना , बाढ़ नियंत्रण,  बी एलओ,  सफाई , एमडीएमए ,चुनाव  और भी बहुत कुछ तब जा कर मूल दायित्व बच्चों को गढ़ कर नागरिक बनाना | मुर्गे की कहानी और शिक्षक  जो समस्याएं आती हैं उनकी पटकथा और पृष्ठभूमि होती है। अनायास एक दिन में समस्याएं नहीं आ जाती. .. एक लोक कथा याद आ गई. . एक शानदार मुर्गा था कलंगीदार मस्तक , चमकीले पंख , चमकदार आंखे , मांसल  पैर और वजनदार शरीर  अर्...

मेरे गांधी

 मेरे गांधी गांधी एक  ऋषि थे, गांधी शिक्षा शास्त्री थे, गांधी अर्थशास्त्री , गांधी राजनैतिक सुचिता के प्रतीक थे, गांधी अहिंसा के पुजारी थे, गांधी देश आजाद कराने के पथप्रदर्शक थे, गांधी अछूतोद्धार के संकल्पित थे, गांधी  विधिवेत्ता थे, गांधी किसान थे, गांधी - गांधी थे...  गांधी ने राजनीति में पवित्रता व पवित्रता को राजनीति में प्रवेश दिया, गांधी ने भारत के आजादी का मार्ग प्रशस्त किया, गांधी ने राष्ट्र को अहिंसा का मजबूत हथियार दिया, गांधी ने सत्याग्रह दिया..  पर हमें गांधी की आलोचना भी करनी चाहिए तभी गांधी की खूबियां उभर कर सामने आएंगी गांधी ने उस समय में  जो सिद्धांत, जो प्रसंग दिए आज भी प्रासंगिक हैं!      गांधी को व्यक्ति ने नहीं विचार ने मारा और गांधी को मारने वाले विचार का खंजर आज भी देश के कलेजे को कतर रहा है, राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की जन्मतिथि पर कोटि -कोटि नमन्...