Skip to main content

Posts

Showing posts with the label आप की बात आप से एक लोक आस्था

मेरा गाँव

मेरा गाँव    पूरा गांव अपना था , आम ,महुआ , पीपल , नीम का छांव अपना था , बस तुम अजनबी थे | पूरे गांव के लोग अपने थे , कुआं , गड़ही ,पोखर , दूर तक फैला ताल अपना था , बस तुम अजनबी थे | पूरे खेत - खलिहान अपने थे , ओल्हापाती , चिक्का गोली ,गिल्ली डण्डा , खेल सामान अपने थे , बस तुम अजनबी थे | अब तुम अपने हो , सब अजनबी हैं | तुम (नौकरी ) अजनबी हो जाओ ||

डड़कटवा के विरासत

 डड़कटवा के विरासत जब सावन आवेला त रोपनी आ खेती जमक जाले , लोग भोरही फरसा (फावड़ा) लेके खेत के हजामत बनावे चल दे ला , ओहमें कुछ लोग स्वभाव से नीच आ हजामत में उच्च कोटि के होला ओहके डड़कटवा (खेत का मेड़ काट कर खेत बढाने की नाजायज चेष्टा रखने वाला व्यक्ति )के नाम  से जानल जाला .. डड़कटवा हर गांव में  लगभग हर घर में  पावल जाले , डड़कटवा किस्म के लोग कई पुहुत (पुश्त) तक एह कला के बिसरे ना देलन  , कारण इ होला की उनकर उत्थान -पतन ओही एक फीट जमीन में  फंसल  रहेला  , डड़कटवा लोग एह कला के सहेज (संरक्षित ) करे में सगरो जिनिगी खपा देलें आ आवे वाली अपनी अगली पीढ़ी के भी जाने अनजाने में सीखा देबेलें , डड़कटवा के  डाड़ (खेत का मेड़) काट के जेवन विजय के अनुभूति होखे ले , ठीक ओइसने जेइसन  पढ़ाकू लइका के केवनो परीक्षा के परिणाम आवे पर पास होइला पर खुशी होखे ले |       कुल मिला के जीवन भर डाड़ काट के ओह व्यक्ति की नीचता के संजीवनी  मिलेले आ ओकर आत्मा तृप्त हो जाले बाकी ओके भ्रम रहेला की खेत बढ़ गईल , काहे की ,एकगो कहाउत कहल जाले की...

छठ महापर्व का महात्म्य और पूजन विधि समय

छठ महापर्व का महात्म्य और पूजन विधि समय लोक आस्था के महापर्व छठ जिसमें अस्ताचल सूरज को अर्घ्य (पूजन ) किया जाता है, यह केवल भारतीय संस्कृति में ही सम्भव है, उगते सूरज के पूजन, तालाब तथा प्रकृति  में पाए जाने वाले स्थानीय प्रत्येक उपलब्ध फल -फूल का पूजन, प्रकृति अराधना का अनूठा उदाहरण है, हम ऐसी सनातनी संस्कृति के प्रति नतमस्तक हैं | ||जय छठी मइया| ||जय सूर्य देव!! छठ पूजा की तिथि और समय 2020 में, छठ पूजा बुधवार, 18 नवंबर, 2020 से शुरू हुई है और छठ पूजा का समापन शनिवार, 21 नवंबर, 2020 को होगा। चार दिवसीय छठ पूजा के दौरान सूर्योदय और सूर्यास्त का समय बहुत महत्वपूर्ण होता है। बिहार, यूपी समेत अन्य राज्यों में सूर्योदय और सूर्यास्त का समय  *20 नवंबर को बिहार में सूर्यास्त का समय- 4.58 *20 नवंबर को उत्तरप्रदेश में सूर्यास्त का समय- 5.14 *20 नवंबर को झारखंड में सूर्यास्त का समय- 5.03 *20 नवंबर को ओडिशा में सूर्यास्त का समय- 5.05 *20 नवंबर को छत्तीसगढ़ में सूर्यास्त का समय- 5.17 *20 नवंबर को मप्र में सूर्यास्त का समय- 5.34 *20 नवंबर को दिल्ली में सूर्यास्त का ...